इस वक्त दुनिया की सबसे बड़ा सवाल है कोरोना वायरस और उसका जवाब कोरोना वैक्सीन जिसकी खोज में पूरी दुनिया लगी हुई है। कोरोना वैक्सीन को लेकर इस वक्त ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से सबसे ज्यादा उम्मीदें हैं। और ऑक्सफोर्ड की इस अहम खोज में पूणे स्थित सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया का भी अहम योगदान है। और अब वैक्सीन को लेकर सीएम इंस्टिट्यूट के अदार पूनावाला एक बड़ा दांव भी लगा चुके हैं। दरअसल, दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट कोरोना वैक्सीन के लाखों डोज बनाने जा रही है। हालांकि, जिस वैक्सीन को सीरम इंस्टीट्यूट तैयार करने वाला है, वो अभी भी ट्रायल फेज में है। लेकिन अगर यह वैक्सीन काम कर गई तो कंपनी के सीईओ पूनावाला दुनिया के सबसे प्रभावशाली व्यक्ति बन जाएंगे। To Subscribe on Youtube: / punjabkesaritv Follow us on Twitter : / punjabkesari Like us on FB: / pkesarionline