दिवाली के बाद अगर मिल जाए 10 संकेत तो समझो मा लक्ष्मी आपसे नाराज है घर में दरिद्रता और गरीबी आयेगी #vastutips #maalaksmi #dipawali अगर दिवाली पर आप दिखते हैं ये सपने तो होता है बहुत शुभ, होती है धन प्राप्ति सुख-समृद्धि व धन प्रदान करने वाला दिवाली का शुभ पर्व कार्तिक मास की अमावस्या यानि आज मनाया जा रहा है। इस दिन हर ओर हर्षोल्लास और उमंग का वातावरण रहता है। दिवाली के पावन पर्व पर लोग विधि-विधान से पूजन करते हैं ताकि उनके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे। आइस माना जाता है कि इस दिन विधिवत पूजन करने से धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है मान्यता है कि इस दिन यदि मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर लिया जाए तो वर्ष भर आपके घर में धन की कमी नहीं रहती है। दिवाली के मौके पर कुछ सपने दिखाई देना बहुत शुभ माना गया है। यदि आपको दिवाली के पर ये सपने दिखाई देते हैं तो माना जाता है कि आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा होने वाली है। इन सपनों को धन प्राप्ति का सूचक माना जाता है। तो चलिए जानते हैं कि कौन से हैं वे सपने। सपने में कमल या गुलाब के फूल देखना यदि दिवाली या धनतेरस पर आप सपने में कमल या फिर गुलाब के फूल देखते हैं तो यह सपना बेहद शुभ माना जाता है। मां लक्ष्मी को गुलाब के फूल प्रिय होते हैं तो वहीं कमल मां लक्ष्मी का आसन है। दिवाली के पर्व पर इन दोनों में से कोई एक फूल सपने में देखना धन प्राप्ति का संकेत माना जाता है। माना जाता है कि यदि आप सपने में कमल का फूल देखते हैं तो समझिए आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा होने वाली है। यह सपना नौकरी और व्यापार दोनों के लिए ही शुभ माना जाता है। तो वहीं सपने में गुलाब देखने का अर्थ माना जाता है कि यह इच्छा पूर्ति का संकेत है। सपने में स्वास्तिक का चिन्ह देखना- स्वास्तिक को सनातन धर्म में बहुत ही शुभ चिन्ह माना जाता है। स्वास्तिक शुभता का प्रतीक है, इसलिए हर शुभ कार्य में सिंदूर, कुमकुम या हल्दी से स्वास्तिक अवश्य बनाया जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में भी स्वास्तिक का चिन्ह दिखाई देना बहुत ही शुभ होता है। यदि दिवाली पर आपको सपने में स्वास्तिक दिखाई दे तो समझिए कि यह आपके परिवार में खुशहाली, आनंद और समृद्धि आने का प्रतीक है। गेहूं की लहलहाती फसल देखना यदि आप सपने में गेहूं की लहलहाती हुई फसल देखते हैं तो यह धन-समृद्धि की प्राप्ति का संकेत है। दिवाली के समय ऐसा स्वप्न देखना और भी ज्यादा शुभ माना जाता है। इसका अर्थ माना जाता है कि आपके घर में अन्न और धन के भंडारे भर जाएंगे और आपको किसी प्रकार का अभाव नहीं रहेगा।