नई दिल्ली। हाल ही में भारतीय फौज के खिलाफ उस खौफनाक साजिश का खुलासा हुआ है, जिसे पड़ोसी मुल्क से रचा जा रहा था। इसमें वहां की बदनाम एजेंसी ISI के साथ आतंकियों का आका हाफिज सईद भी शामिल है, जिसने खूबसूरती के जरिए डिफेंस को डसने का प्लान बनाया, लेकिन भारतीय एजेंसियों ने उसे तोड़ डाला। इस बड़ी साजिश ‘दामिनी मैकनॉट’ के तहत भारत के फौजियों पर अपने हुस्न का जाल फेंका और एयर फोर्स के कई राज हासिल कर लिए।