चमोली की डीएम ने रोपा बछेर गांव का औचक निरीक्षण।

चमोली की डीएम ने रोपा बछेर गांव का औचक निरीक्षण।

विगत कुछ दिनों पहले बाहर से अपने गांव-घरों को लौटे लोग अपने घरों में होम क्वारेन्टाइन का पालन कर रहे है या नही, इसकी हकीकत जानने के लिए चमोली की जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने मंगलवार को रोपा, बछेर और आसपास के गांवों का स्वयं भ्रमण कर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बाहर से आने वाले व्यक्तियों के बारे में जानकारी ली और पूरे परिवार को होम क्वारेन्टाइन का अनिवार्य रूप से पालन करने की सख्त हिदायत दी। रोपा और बछेर गांवों में कुछ दिन पहले हरिद्वार और देहरादून से लगभग 15 लोग अपने घर लौटे थे। ये सभी लोग अपने घरों में अलग से रह रहे है और होम क्वारेन्टाइन का पालन कर रहे है।