CM Shivraj Singh Chouhan ने Narottam mishra पर बिठाया पहरा?

CM Shivraj Singh Chouhan ने Narottam mishra पर बिठाया पहरा?

Newslivemp is amongst the best news YouTube channel. Newslivemp covers all type of latest news in national, international, sports, politics, entertainment & business. गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा इन दिनों काफी लो प्रोफाइल चल रहे हैं. कुछ दिन पहले तक हर सुबह उनके घर मीडिया का जमावड़ा होता था. ट्विटर पर वो छाए रहते थे. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से लेकर राहुल गांधी पर बयानों के बाण चलाते थे. पर अब न बातों वो धार दिख रही है न गेट के बाहर वो भीड़ दिख रही है. मामला कुछ तो है. ग्वालियर चंबल में भी ज्योतिरादित्य सिंधिया का मेगा शो हुआ. अलग अलग स्थानों पर अलग अलग बीजेपी नेता दिखाई दिए. भारी असंतोष के बावजूद कुछ नेता हंसते हंसते इस कार्यक्रम का हिस्सा बने. लेकिन नरोत्तम मिश्रा किसी कार्यक्रम में नजर नहीं आए. खबर तो ये भी है कि इस बीच नरोत्तम मिश्रा अपने क्षेत्र दतिया में पूरे समय एक्टिव रहे जो इन आयोजन स्थलों से महज अस्सी किमी दूर था. इसके बावजूद नरोत्तम कार्यक्रम में शरीक होने नहीं गए. इसकी वजह मानी जा रही है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की नाराजगी. संगठन के दबाव में आकर शिवराज ने नरोत्तम को अहम विभाग तो सौंप दिए पर पर कतर दिए. बताया जा रहा है कि उनके विभागों में सीएम ने ऐसे अधिकारियों को पदस्थ किया है जो नरोत्तम से ज्यादा सीएम शिवराज सिंह चौहान के वफादार हैं. इन्हीं में से एक राजेश राजौरा भी हैं. जो सीएम के खास माने जाते हैं. प्रशासनिक गलियारे यही फुसफुसा रहे हैं कि सीएम ने नरोत्तम मिश्रा के आसपास तगड़ा घेरा तैयार कर दिया है. जो उनकी हर पल जासूसी भी कर रहा है. बस इसलिए नरोत्तम मिश्रा भी शांत चल रहे हैं. ऐसी ही अटकलें सिंधिया के मेगा शो से भी जुड़ी हुई हैं. जिसके लिए कहा जा रहा है कि खुद सीएम नहीं चाहते थे कि नरोत्तम इस कार्यक्रम का हिस्सा बने. दूसरी तरफ ये भी खबर है कि नरोत्तम मिश्रा को ये उम्मीद थी कि सिंधिया उन्हें इस कार्यक्रम का न्यौता देंगे. पर न सिंधिया न शिवराज न वीडी शर्मा किसी ने नरोत्तम को इतनी तवज्जो नहीं दी कि कार्यक्रम में आमंत्रित करें. जिसकी वजह से नरोत्तम ने चुपचाप दतिया में ही रहना मुनासिब समझा. #narottammishra #bjp #jyotiradityascindia Stay tuned to get the latest news updates! Visit us at: Website: https://newslivemp.com/ Facebook:   / newslivempandcg   Twitter: https://twitter.comnewslivempcg