Valentine Day पर अनुष्का से पहले ही विराट कोहली के ससुर जी ने दिया रोमांटिक गिफ्ट

Valentine Day पर अनुष्का से पहले ही विराट कोहली के ससुर जी ने दिया रोमांटिक गिफ्ट

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली वेलेंटाइन डे कैसे मनाएंगे. इस सवाल पर उनके फैंस बेशक कितनी भी माथापच्ची कर लें, जवाब तो शायद उसी दिन मालूम चलेगा. लेकिन इस बीच ये जरूर मालूम चल गया है कि विराट कोहली को एक स्पेशल वेलेंटाइन गिफ्ट मिल गया है. लेकिन ये गिफ्ट अनुष्का शर्मा ने नहीं दिया है. मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक अनुष्का शर्मा के पापा अजय शर्मा ने हाल ही में विराट को एक किताब गिफ्ट में दी है. ये किताब है- स्मोक्स एंड व्हिसकी. तेजस्विनी दिव्या नायक की इस किताब में रिलेशनशिप पर 42 कविताएं हैं.दरअसल अनुष्का के मम्मी-पापा तीन फरवरी को मुंबई में इस बुक की रिलीज सेरेमनी में मौजूद थे. 'मणिकर्णिका' के विवाद पर बोलीं कंगना, 'फेमस होने के लिए लोग करते हैं विरोध' अनुष्का के पापा को खासतौर पर ये किताब बहुत पसंद आई और उन्होंने फैसला किया कि वो अपने दामाद को इसे गिफ्ट करेंगे.बता दें कि अनुष्का और विराट ने बीते साल 11 दिसंबर को इटली में आयोजित एक निजी समारोह में शादी की थी. चार साल तक दोनों रिलेशनशिप में थे. इन दिनों अनुष्का अपनी आने वाली फिल्म सुई धागा की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन नजर आने वाले हैं.