भारतीय विदेश मंत्रालय ने Galwan Valley पर China के दावे को खारिज करते हुए कहा है कि China LAC के बारे में बढ़ा चढ़ाकर दावा कर रहा है. ये दावा China की अपनी ही अतीत की स्थिति के अनुरूप नहीं है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि Galwan Valley को लेकर ऐतिहासिक रूप से स्थिति हमेशा स्पष्ट रही है. अब चीन LAC के बारे में बढ़ा चढ़ाकर पेश कर रहा है, जो हमें कतई मंजूर नहीं है. उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिक India और China के सीमावर्ती इलाकों में सभी सेक्टरों में LAC की स्थिति से अच्छी तरह वाकिफ हैं, जिसमें Galwan Valley भी शामिल है. भारतीय सैनिकों ने कभी भी LAC पार करने की कोशिश नहीं की, लेकिन भारतीय सैनिक लंबे समय से Galwan Valley में पेट्रोलिंग कर रहे हैं और कभी कोई घटना नहीं हुई... India ने 6 जून की कमांडर स्तर की बातचीत में तय सहमति का पालन नहीं करने की वजह से 15 जून को हुई हिंसक झड़प के लिए China को जिम्मेदार ठहराया. India ने कहा कि China ने ढांचा खड़ा करने का प्रयास किया. उधर, शनिवार को प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान जारी कर कहा कि सैनिकों के बलिदान ने China की ढांचा खड़ा करने की कोशिशों को नाकाम कर दिया. #IndiaChinaFaceoff #GalwalValley #DainikJagran ********** For more videos visit https://www.jagrantv.com ********** Follow us for Breaking News, Sports Coverage, Entertainment, Bollywood, Tech, Auto & more! Subscribe to Dainik Jagran | Click Here ► http://bit.ly/DainikJagran_YT Download the official Dainik Jagran mobile app: http://bit.ly/2vk63Gn Subscribe now to our network channels: Jagran Josh: http://bit.ly/2vfXoVb iNextLive: http://bit.ly/2ACF6T1 HerZindagi: http://bit.ly/2vyJE7l OnlyMyHealth: http://bit.ly/2n7Rtx7 Jagran HiTech: https://bit.ly/36XHoZM Follow Us On: Facebook: http://bit.ly/DainikJagran_FB Twitter: http://bit.ly/TweetToDainikjagran Visit our website - https://www.jagran.com