फ़िल्म आर्टिकल 15 करती है ब्राह्मणों का अपमान, इस पर लगे बैन...बिजेन्द्र गौतम

फ़िल्म आर्टिकल 15 करती है ब्राह्मणों का अपमान, इस पर लगे बैन...बिजेन्द्र गौतम

रीवा 14/06/2019 :- #फ़िल्म_आर्टिकल_15_की_रिलीज_पर_लगे_रोक:- फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा के निर्देशन में तैयार फिल्म "आर्टिकल 15" से अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ब्राह्मणों को क्रूर दिखाने पर नाराज है और फिल्म के माध्यम से समाज में वैमनस्य पैदा करने के लिए अनुभव सिन्हा तथा फिल्म के अभिनेता आयुष्मान खुराना पर केस दर्ज करने व म.प्र. में फिल्म को बैन की मांग कर रहा है। इसके लिए रीवा संभाग कमिश्रर महोदय एवं रीवा कलेक्टर महोदय को आज ज्ञापन देकर रीवा जिले एवं संभाग में बैन लगाने की मांग की गई। "अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज युवामोर्चा" के प्रदेश संगठन मंत्री बिजेन्द्र गौतम का कहना है कि इस फिल्म की स्टोरी में ब्राह्मणों की गलत छवि को दिखाया गया। जिस 2014 बदायूं गैंगरेप की पृष्ठभूमि को लेकर यह फ़िल्म बनी हैं उसके आरोपी भी ब्राह्मण नही थे। आखिर फ़िल्म जगत के लिए ब्राह्मण और क्षत्रिय ही आसान निशाने पर क्यो रखे जाते है ? कभी रानी पद्मावती के सम्मान के साथ खिलवाड़ किया जाता हैं तो कभी ब्राह्मण को सबसे बड़ा अत्याचारी दिखाने का कु-प्रयास होता हैं। लेकिन अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर ये सब नही चलेगा। इसका विरोध किया जाएगा। म.प्र. के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने भी मांग को उचित बताते हुए मुख्य सचिव को फिल्म बैन करने हेतु पत्र लिखा है। इसके अलावा अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्र जी के नेतृत्व में मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव म.प्र., पी.एस होम, , जनसंपर्क मंत्री, पुलिस महानिदेशक म.प्र. को ज्ञापन देकर यह मांग कर चुका है कि आर्टिकल 15 नामक फिल्म को प्रदेश में प्रसारित न किया जाए तथा समस्त सिनेमाघरों के मालिकों को फिल्म न दिखाने के लिए निर्देशित किया जाए। अगर कोई भी सिनेमा मालिक इस फिल्म को प्रसारित करता है तो अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज इसका विरोध करेगा। यह फ़िल्म सनातन धर्म के जो चारो वर्णों ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य एवं दलित को आपस में लड़ाने का षड्यंत्र यह हैं। समाज को बांट कर पैसा कमाने की यह नीति अच्छी नही है इस पर रोक लगनी चाहिए। Bijendra Gautam प्रदेश संगठन मंत्री, युवामोर्चा अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज