इंदौर: पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बना रहे 6 बदमाश गिरफ्तार
इंदौर की खजराना पुलिस ने 6 बदमाशों को पकड़ने में सफलता हासिल की है जो खजराना थाना क्षेत्र में स्थित एक पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बना रहे थे। वहीं पकड़े गए बदमाशों से पुलिस ने चाकू, पिस्टल, मिर्च पाउडर सहित क्षेत्र के नक्शे भी जब्त किए हैं।