एक रीट्वीट ने बदल दी थी Tik Tok सनसनी बाबा जैक्सन किस्मत, अब मिला 1 करोड़ का ईनाम

एक रीट्वीट ने बदल दी थी Tik Tok सनसनी बाबा जैक्सन किस्मत, अब मिला 1 करोड़ का ईनाम

Tik Tok सनसनी बने राजस्थान के बाबा जैकसन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार बाबा जैक्सन उर्फ युवराज ने लॉकडाउन में ऑनलाइन रियलिटी शो में हिस्सा लेकर एंटरटेनमेंट नंबर वन का खिताब अपनी झोली में डाला है। इसके तहत उसे एक करोड़ रुपये की राशि ईनाम रूप में दी गई है। रिएलिटी शो Entertainment No. 1 शो के होस्ट वरुण धवन ने उन्हें विजेता घोषित किया। बाबा जैकसन जोधपुर के रहने वाले हैं। अमिताभ बच्चन भी उनके एक वीडियो को रीट्वीट कर चुके हैं। जोधपुर से रंजन दवे बता रहे हैं जोधपुर के एक स्ट्रीट डांसर की पूरी कहानी - जोधपुर के एक साधारण परिवार के युवराज ने अपने मकान की छत पर बगैर किसी कोचिंग के खुद डांस करना सीखा। डांस देख हर कोई उनका मुरीद हो गया है। युवराज कहते हैं, अमिताभ सर (Amitabh Bachchan) के एक ट्वीट ने मेरी किस्मत को बदल कर रख दिया। लॉकडाउन के दौरान रिएलिटी शो एंटरटेनमेंट नंबर वन फ्लिपकार्ट पर संचालित किया गया था। फिल्म स्टार वरुण धवन इसके होस्ट थे। उन्हीं के द्वारा इस शो की शुरुआत हुई, जिसमे घर पर रहकर ही अपने हुनर को दिखाना था। बीती रात वरुण धवन ने इस शो के विजेता के रूप में युवराज का नाम घोषित किया। लॉकडाउन से पहले अयोध्या गए युवराज वहीं फंस गए, इस वजह से उन्होंने वहीं से वीडियो बनाकर भेजे। वे लगातार आठ सप्ताह टॉप ट्रेंड पर रहे। इसके बाद ऑनलाइन हुए इस रियलिटी शो युवराज ने खिताब जीतकर एक करोड़ रुपये की राशि जीती। 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले युवराज के पिता टाइल्स लगाने का काम करते हैं। दो बहनों समेत तीन बच्चों के इस परिवार का गुजारा भी मुश्किल से चलता। वहीं युवराज ने अपने जुनून को जिंदा रखा और अपनी बहन हर्षिता के साथ कई वीडियो बनाए। माइकल जैक्सन, टाइगर श्राफ और प्रभु देवा की डांसिंग के फैन रहे युवराज ने उन्हीं की तर्ज पर डांस सीखना शुरू कर दिया। युवराज ने मकान की छत और कमरे में घंटों अभ्यास कर प्रतिभा को निखारा। 18 साल के युवराज ने माइकल जैक्सन के अंदाज में डांस करने में महारत हासिल कर सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बनाई। वरुण धवन ने इस उपलब्धि के लिए युवराज बाबा जैक्सन को बधाई दी है।