Bihar Politics : 'उपराष्ट्रपति की कभी दावेदारी नहीं की' : Nitish Kumar | ABP NEWS

Bihar Politics : 'उपराष्ट्रपति की कभी दावेदारी नहीं की' : Nitish Kumar | ABP NEWS

बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बीजेपी (BJP) पर हमला किया है. उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी जेडीयू (JDU) को खत्म करने की साजिश रची गई है. उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति (Vice President) पद के लिए कभी भी दावेदारी नहीं की है. ये बात उन्होंने बीजेपी नेता सुशील मोदी (Sushil Modi) के उस बयान को लेकर कही है जिसमें उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार उपराष्ट्रपति बनना चाह रहे थे. उन्होंने ये भी कहा कि अब विपक्ष एकजुट होकर साथ आगे बढ़ेगा. नीतीश कुमार ने कहा कि अब मजूबूती के साथ महागठबंधन की सरकार चलेगी. तो वहीं बीजेपी ने नीतीश कुमार के आरोपों का खंडन किया है. बीजेपी का कहना है कि नीतीश कुमार अपने गिरेबां में झांककर देखें. वो बीजेपी पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे है.