#Bhupinderhooda #Kuldeepbishnoi #HisarToday #latestnews 100 से 110 दिन बचे है। अगर अब भी कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेशाध्यक्ष को लेकर कोई फैसला नहीं लिया तो वह दिन दूर नहीं कि कांग्रेस को हरियाणा विधानसभा के नतीजों को देखकर दिल मसोस कर रह जाना पड़े। बता दे कि आज हरियाणा में हर चुनाव में जातिगत फैक्टर बहुत मायने रखते हैं। राज्य की 90 विधानसभा सीटों में से 32 सीट पर जीत-हार का फैसला जाट मतदाता ही करते हैं वहीं तकरीबन 17 अन्य सीटे ऐसी है जहां उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसके बाद अहीर, यादव और गुर्जर मतदाताओं का नंबर आता है हरियाणा की ऐसी 10 सीटों को वह प्रभावित करने का दम रखते है। इतना ही नहीं नौ सीटों पर दलित और 4 पर मुस्लिम वोटरों का दबदबा हमेशा दिखाई दिया है। यही कारण है कि जब एक तरफ कांग्रेस की लुटिया डूबती जा रही है। उसके बावजूद भी केंद्र अब तक शांत बैठा हुआ है। आज मौके की नजाकत देख इतना तो तय है कि अगर कांग्रेस को लगता है कि जाट मतों को साधने से उन्हें फायदा मिल सकता है तो उन्हें पूर्ण मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं। वही अगर उसे लगता है कि नॉन जाट मतों के जरिये कांग्रेस अपने जीत की राह प्रशस्त कर सकती है, तो उन्हें नॉन जाट नेता के तौर पर मशहूर कुलदीप बिश्नोई को प्रदेशाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौप देनी चाहिए। वर्ण जितना कांग्रेस हाईकमान देरी करेगा हरियाणा में कांग्रेस पार्टी उनकी ख़त्म होने की कगार में पहुंच जाएगी। Contact for Advertisement & Talk Show +91 9991610544 Address : SCO 138 , First Floor, Red Square Market, Hisar,Haryana 125001 Website : https://www.hisartoday.com/ Email : [email protected] Contact : +91 9991610544 Whatsaap : +91 9991610544 Facebook : / hisartoday Twitter : / todayhisar Instagram : / hisartoday Pinterest : / hisartodaynews Download Hisar Today Android App https://Bit.ly/hisartoday