350 करोड़ के फ्रॉड की न्यायिक जांच की मांग! माकपा ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा #mazdoor #cpm

350 करोड़ के फ्रॉड की न्यायिक जांच की मांग! माकपा ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा #mazdoor #cpm

भिवानी. भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी जिला कमेटी भिवानी ने जल भराव की समस्या व केन्द्र सरकार द्वारा उठाए गये जन विरोधी कदमों को लेकर जिला उपायुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया तथा जिला उपायुक्त भिवानी के माध्यम से राज्य के मुख्य मंत्री व राष्ट्रपति को अलग अलग ज्ञापन भिजवाए । जिला उपायुक्त की ओर से ज्ञापन लेने समाज कल्याण अधिकारी रविन्द्र हुड्डा आए थे । पार्टी प्रदर्शन की अध्यक्षता माकपा सचिव मण्डल सदस्य सुखदेव पालवास व जिला कमेटी सदस्य सन्तोष देशवाल ने की । पार्टी प्रदर्शन की जानकारी देते हुए माकपा जिला सचिव कामरेड ओम प्रकाश ने कहा कि बवानी खेड़ा , तोशाम व भिवानी तहसील के दो दर्जन से ज्यादा गांव में भंयकर जल भराव है , समय रहते जिला प्रशासन ने ड्रेनों की क्षमता नहीं बढ़ाई , किनारे मजबूत नहीं करवाए , परिणाम स्वरूप जल भराव ने खरीफ फसल बर्बाद कर दी , रबी फसल भी नहीं हो पाएगी , इसलिए प्रशासन और सरकार को जल भराव निकालने , फसल क्षति पूर्ति पोर्टल खोलने , जल भराव क्षेत्र की विशेष गिरदावरी करा कर पीड़ित/ प्रभावित किसानों को एक लाख रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिलाएं तथा बर्बाद मकानों व दिहाड़ी करने से मजदूरों को भी वाजिब हर्जाना मिले एवं जल भराव पीड़ित गांव में 600 रुपये प्रतिदिन दिहाड़ी देकर 200 दिन का मनरेगा का काम लगवाएं । बढ़ाई गई बिजली दरें व खाद्य तेल कीमतों को वापिस लिया जाए , भवन निर्माण मजदूरों की सुविधाएं लागू हों , किसानों का 350 करोड़ बीमा फ्राड पैसा वापिस दिया जाए । उन्होंने राष्ट्रपति महोदया को ज्ञापन भिजवा कर मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (एस आई आर) रद्द करने , महाराष्ट्र जन सुरक्षा विधेयक निरस्त करने , जम्मू कश्मीर राज्य को पूर्ण राज्य दर्जा देने , बंगालियों का प्रत्यार्पण रोकने व राज्यपालों द्वारा संवैधानिक पद का दुरूपयोग रोकने बारे मांग की है । उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग मतदाना सूचियों में संशोधन करने की बजाए नागरिकता कानून लागू करने का काम कर रहा है जो उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है । आज के प्रदर्शन को माकपा नेता करतार ग्रेवाल , कामरेड अनिल कुमार , रामफल देशवाल , कुलदीप बड़वा , सुमेर धारणी , राजेश कुंगड़ , बिमला घनघस , मास्टर वजीर सिंह , नरेश शर्मा , चन्द्रभान नाहलिया , उपासना सिंह , रामोतार बलियाली , अनुराधा , महेन्द्र प्रजापति , महेन्द्र मिताथल , राजबीर कादियान , महाबीर फौजी , वेद प्रकाश खेड़ी , प्रताप सिंह सिंहमार , नरेन्द्र धनाना , ओम प्रकाश दलाल व अन्य ने सम्बो धित किया । #deependerhudda #hudda #bhupindersinghhooda @Highlight @pawanbuwaniwala2001 #pawan @pawanbuwaniwala2001 @bhupinde #rahulgandhinews #bjpindia #nayabsaini #haryana #haryananews #haryanaupdate #bhiwani #latestnews #kkverma #BJP #virelreels #viralvideo #pawankumar #30july #chairman #chandigarh #bhiwani #haryanaupdate #haryanaeducation #july31 #31july2022 #brijmandal #vishvhinduparishad #bajrangdal #hindu #snatandharm #snatan_viewers #sahid #माकपा #mazdoor #kisan #comunisti #akhilbhartiya #kisanseva #kisansabha #latestnews #viralvideo @Highlight #nayabsaini #haryana #punjab #CM #samachar #bhiwani #hindinews #delhinews #latestnews #dainikchetna #dainikrashibhavishya @Highlight देश प्रदेश के समाचार जानने के लिए News Attack ( न्यूज़ अटैक) चैनल को सब्स्क्राइब करें। और ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। ##News attack#news #samachar#इंडिया न्यूज़ #samachar #subscribe #haryana #kiran #mazdoor #congress #bjp #viralvideo