राशियों से जानें कौन बनेगा आपका बेस्ट हमसफर यह तो हम सभी जानते हैं कि 12 राशियां अपने आप में काफी खास और अलग है। राशि के अनुसार हर इंसान का एक खास नेचर होता है। आप अपने घरवालों के साथ राशि को ध्यान में रखकर अपनी ट्यूनिंग तो नहीं बैठा सकते हैं, क्योंकि यह आपके जन्म से ही आपके साथ हैं। वहीं बात जब विवाह या फिर किसी को डेटिंग करने की आती है, तब यह जानना बहुत ज़रूरी है कि आपके पार्टनर की राशि क्या है? बता दें कि अगर आपके होने वाले पार्टनर की राशि आपकी राशि के कम्पैटिबल हो तभी लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। आइए बताते हैं कि किन राशियों के लोग आपस में एक-दूसरे के साथ बहुत ही कंफरटेबल होते हैं और बेहतरीन कपल बनते हैं – 1. मिथुन-तुला: कहते हैं जो लोग इन राशियों के होते हैं वह एक-दूसरे के साथ काफी कंफरटेबल होते हैं, चाहे फिर वह फिजिकली हो या फिर मेंटली। 2. सिंह-तुला: इन दोनों ही राशि के लोग ज्यादातर सोशली कनेक्ट रहना ही पसंद करते हैं। यही नहीं यह दोनो ही लोगों के बीच सेंटर ऑफ अट्रैक्शन भी बनें रहने में जुटे रहते हैं। 3. मेष-कुंभ: इन दोनों ही राशि के लोगों को एडवेंचर करना बहुत पसंद होता है और यह दोनों हर समय एक-दूसरे के साथ भी रहना पसंद करते हैं। 4. वृषभ-वृश्र्चिक: इन दोनों राशियों के बीच कभी भी लीडरशिप को लेकर कभी कोई टकराव नहीं होता। यह दोनों एक-दूसरे के डिसीजन का सम्मान करते हैं। 5. वृषभ-कन्या: इन दोनों ही राशियों के लोगों के लिए घर-परिवार और स्थिरता महत्वपूर्ण होती है। यही कारण है कि इनके बीच बेहतरीन अंडरस्टैंडिंग होती है। 6. सिंह-धनु: बता दें कि धनु राशि वालों को सिंह राशि का आत्मविश्वास खूब रास आता है। यह दोनों समय-समय पर एक-दूसरे को सपोर्ट करते रहते हैं। 7. कन्या-मकर: बता दें कि यह दोनों एक-दूसरे के प्रति बहुत ईमानदार होते हैं और आपस में कभी झूठ नहीं बोलते हैं। यही एक कारण है जिसकी वजह से दोनों का रिलेशनशिप बहुत ही मजबूत होता है। 8. मिथुन-कुंभ: यह दोनों एक-दूसरे की ओर काफी आकर्षित रहते हैं और साथ ही ज़िंदगी के सभी उतार-चढ़ावों को साथ मिलकर ही पार करते हैं। 9. कुंभ-सिंह: इन दोनों लोगों का रिलेशनशिप एनर्जी और उत्साह से भरा रहता है। यह दोनों ही पार्टनर एक दूसरे को किसी भी स्थिति में अकेला नहीं छोड़ते हैं। • राशियों से जानें कौन बनेगा आपका बेस्ट हमसफ...