Text Source: zeenews.india.com #रीट #अध्यापक #पात्रता #परीक्षा #(REET #EXAM #2021) #लाख #परीक्षार्थी #पंजीकृत #हजार #परीक्षा #केन्द्रों #परीक्षा #आयोजन #जून #कोरोना #संक्रमण रीट अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET Exam 2021) के लिए 16 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी पंजीकृत हैं. प्रदेश में करीब 4 हजार से ज्यादा परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा का आयोजन होगा. इससे पहले यह परीक्षा 20 जून को होनी थी, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था. राजस्थान की शिक्षक भर्ती परीक्षा (REET Exam 2021) के अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है. 26 सितंबर को यह परीक्षा राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. बता दें, 31 हजार पदों पर आयोजित होने वाली रीट अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए 16 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी पंजीकृत हैं. प्रदेश में करीब 4 हजार से ज्यादा परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा का आयोजन होगा. इससे पहले यह परीक्षा 20 जून को होनी थी, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था. बता दें, राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) ने परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को आने और जाने के लिए रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा का इंतजाम भी किया है. परीक्षा (REET 2021) की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को शिक्षा संकुल में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक भी की गई. बता दे, एग्जाम की तारीख के जारी होने के बाद अभ्यर्थियों के मन में सवाल आ रहा है कि परीक्षा के एडमिट कार्ड (REET Exam Admit Card 2021) कब जारी किया जाएगा. जानकारी के लिए बता दें कि एडमिट कार्ड 10 सितंबर को जारी कर दिया जाएगा. जिनको अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे. बिना एडमिट कार्ड के एग्जाम सेंटर पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा.