#Bijnortak#Bijnor#Naginatak#Nagina नगीना। शनिवार की दोपहर आई जांच रिपोर्ट में तीन और लोगों में #कोरोना की पुष्टि हुई है। बताया जाता है कि तीनों लोग मुम्बई से लौटे थे। प्रशासन ने इस सभी को बुधवार को यानि 3 जून को एलआरएस डिग्री कालेज नगीना में क्वारंटीन किया था। तीनों की जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। यह जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी विजय कुमार यादव ने दी। उन्होंने बताया कि तीनों की पुष्टि होने पर उन्हें कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया है तथा उनके परिजनों को क्वारंटीन किया जा रहा है। वहीं प्रशासन ने तीनों लोगों के मौहल्लों को हाॅटस्पाॅट घोषित करते हुए सील कर दिया। जनपद में कोरोना की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 145 हो चुकी, जिसमें से 67 लोग ठीक भी हो चुके तथा दो की मौत हो गई। अब देखा जाये तो जिले में कोरोना मरीजों की एक्टिव संख्या 76 हो चुकी।