उज्जैन 2 करोड़ से ज्यादा के आयशर वाहन जब्त किए बड़नगर पुलिस ने रियाणा की मेवात गैंग के दो बदमाशों को पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ लाई आज पुलिस अधीक्षक ने पत्रकार वार्ता में किया खुलासा लोडिंग वाहन चोरी करने वाले अंतरराज्य गिरोह को उज्जैन पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों के पास से 14 लोडिंग वाहन हुए बरामद बड़नगर से कुछ दिनों पहले तीन आयशर वाहन चोरी हुए थे और पुलिस ने इस मामले में जाँच के बाद हरियाणा की मेवात गैंग के दो बदमाशों को जाँच के बाद गिरफ्तार किया और उन्हें अपने साथ लेकर आई। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 10 से अधिक वाहन जब्त किए हैं। जिनकी कीमत 2 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है। आज दोपहर में पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ला ने पत्रकार वार्ता लेकर खुलासा किया। कुछ दिनों पहले बड़नगर क्षेत्र से 3 आयशर वाहन चोरी हुए थे और प्रकरण दर्ज करने के बाद पुलिस ने सभी जगह जाँच शुरू की और मुखबिरों की सूचना से जानकारी मिलने के बाद टीम हरियाणा तक जा पहुँची और वहाँ से मेवात गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उनकी निशानदेही पर पुलिस ने आधा दर्जन वाहनों का पता बताया जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया। आरोपियों को पुलिस टीम अपने साथ बड़नगर ले आई और यहाँ पर पूछताछ के दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश के आसपास के कई प्रदेशों से वाहन चुराने की वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने बताया कि उनकी निशानदेही पर 14 आयशर वाहन जब्त किए हैं जो आरोपियों ने चुराने के बाद बेच डाले थे। पुलिस ने बताया कि जब्त वाहनों की कीमत 2 करोड़ 82 लाख रूपये है। बीते दिनों उज्जैन जिले की बड़नगर तहसील में लोडिंग वाहन चोरी की वारदात हुई थी जिसमें फरियादी प्रवीण राठौर द्वारा बड़नगर थाने पहुंचकर रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी वही पुलिस ने जब कार्रवाई शुरू की तो यह सामने आया कि यह यह वारदात किसी गिरोह द्वारा की गई है जिसे लेकर साहिबा और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों की तलाश शुरू की गई तफ्तीश में यह सामने आया है कि आरोपियों द्वारा वारदात के बाद एक चार पहिया वाहन से चोरी के लोडिंग वाहन का पीछा किया जा रहा था। उसे चार पहिया वाहन के गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस ने जानकारी निकाली तो वह गाड़ी राजस्थान के नूहू मेवात के नाम से पंजीकृत पाई गई। इसके बाद साइबर सेल की टीम की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की गई जिसमें यह पाया गया कि आरोपी गुजरात के अहमदाबाद में मौजूद है पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर जब उससे पूछताछ की गई तो यह सामने आया कि वह ऐसे गिरोह में काम करता है जो मध्य प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों में लोडिंग वाहन की चोरी की वारदात को अंजाम देता है, वहीं उक्त आरोपियों के पास से 14 लोडिंग वाहन जिनकी कीमत लगभग तीन करोड़ आकी जा रही है। बाईट----सतेंद्र कुमार शुक्ल एसपी उज्जैन