In this video i described about rules of ganesh sthapana. इस वीडियो मे गणेश स्थापना के दौरान ध्यान मे रखने वाली बाते बताई गई है| गणेश स्थापना के कुछ नियम होते है जिसका इस वीडियो मे वर्णन किया गया है|गणपति स्थापना के समय इन बातों को ध्यान में रखें | भारत अपने त्योहारों के लिए खूब जाना जाता है। यहां हर त्योहार का महत्व है और एक अलग ही रंग देखने को मिलता है। उन्हीं कई त्योहारों में से एक है गणेश चतुर्थी… जिसे लोग कई सारे रीति-रिवाजों और परंपराओं के साथ धूम-धाम से मनाते हैं। हमारा प्यारा भारत अपने त्योहारों के लिए खूब जाना जाता है। यहां हर त्योहार का महत्व है और एक अलग ही रंग देखने को मिलता है। कई त्योहारों में से एक है गणेश चतुर्थी… जिसे लोग कई सारे रीति-रिवाजों और परंपराओं के साथ धूम-धाम से मनाते हैं। गणेश चतुर्थी के दौरान भगवान गणेश के भक्त अपने प्यारे से बप्पा को पूरे 10 दिनों के लिए घर लेकर आते हैं और उनकी बड़ी श्रद्धा के साथ पूजा करते है। साल 2018 में गणेश चतुर्थी का यह पावन पर्व 13 सितंबर से शुरू हो रहा है और 23 सितंबर तक चलेगा। गणपति बप्पा को घर लाने के नियम – • अगर आप अपने घर में गजानन का स्वागत करने जा रहे हैं, तो इसके लिए आपको विशेष पूजा का आयोजन करना होगा। ध्यान रहें कि इस पूजा की सामग्री में चावल यानि कि अक्षत का बहुत बड़ा महत्व माना जाता है। • बता दें कि जिस समय आप भगवान गणेश जी को घर लेकर आते हैं, उस दौरान गणेश जी पर हल्दी या कुमकुम के साथ मिलाकर अक्षत डालकर उनका स्वागत करना ना भूलें, क्योंकि ऐसा करना खुशी और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। • वहीं एक बार जब मंदिर में भगवान की स्थापना हो जाए तब भगवान गणेश के आगे हल्दी और कुमकुम में मिक्स किए गए चावलों से स्वास्तिक बनाएं। • गणेश जी के सामने मुख्य रूप से पांच तरह की चीजें जैसे कि 11 या 21 पान के पत्ते, अक्षत, रोली या गुलाल, बुक्का (काले रंग का पाउडर होता है) और नारियल के साथ एक कलश ज़रूर से रखें। इन चीजों के अलावा ध्यान से 10 दिनों तक दीया जलाते रहे ताकि भगवान के चारों ओर अंधेरा न होने पाए। • वहीं, जिस जगह पर गणपति को आपने बिठाया है, उस स्थान पर चावल या अनाज याद से रख दें और साथ ही सुपारी भी रखें और हल्दी भी छिड़क दें। इसी के साथ एक प्लेट मोदक की भी ज़रूर से रखें क्योंकि भगवान गणेश को मोदक बहुत प्रिय हैं। #GyanGunSagar