West Bengal Elections: Suvendu Adhikari ने Nandigram मंदिर में की पूजा, आज दाखिल करेंगे Nomination

West Bengal Elections: Suvendu Adhikari ने Nandigram मंदिर में की पूजा, आज दाखिल करेंगे Nomination

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Election) में नंदीग्राम सीट (Nandigram Seat) हाई-प्रोफाइल हो चुकी है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री (West Bengal CM) और टीएमसी (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने अपनी पारंपरिक सीट भवानीपुर को छोड़कर नंदीग्राम से नामांकन किया है. वहीं ममता बनर्जी को नंदीग्राम (Nandigram) में चुनौती देने वाले बीजेपी नेता शुवेंदु अधिकारी आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे. नामांकन से पहले शुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने नंदीग्राम के सिंहवाहिनी मंदिर में पूजा-अर्चना की, जिसके बाद शुवेंदु अधिकारी ने जानकीनाथ मंदिर पहुंचे, यहां उन्होंने जानकीनाथ मंदिर में पूजा और हवन किया. जानकीनाथ मंदिर में पूजा और हवन करने के बाद शुवेंदु अधिकारी हल्दिया के लिए रवाना हो गए हैं। यहां वो अपना नामांकन दाखिल करेंगे। शुवेंदु अधिकारी के नामांकन के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी, धर्मेंद्र प्रधान, बाबुल सुप्रीओ मौजूद रहेंगे. बता दें कि नंदीग्राम सीट को शुवेंदु अधिकारी का गढ़ माना जाता है और साल 2016 में इस सीट से चुनाव जीतकर ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले सरकार में मंत्री बने थे. हालांकि पिछले साल उन्होंने टीएमसी से इस्तीफा दे दिया था और भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए थे. उन्होंने हाल ही में दावा किया था कि वह ममता बनर्जी को 50 हजार से अधिक वोटों से हराएंगे. बता दें कि पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान होने जा रहा है। 27 मार्च को पहले चरण का मतदान होगा। एक अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान, छह अप्रैल को तीसरे चरण का, 10 अप्रैल को चौथे फेज का मतदान, 17 अप्रैल को पांचवे फेज का मतदान, 22 अप्रैल को छठे चरण का मतदान, 26 अप्रैल को सातवें चरण का मतदान और 29 अप्रैल को आखिरी चरण का मतदान और दो मई को परिणाम आएंगे। #WestBengalElections2021 #DainikJagran #HindiNews ********** For more videos visit https://www.jagrantv.com ********** Follow us for Breaking News, Sports Coverage, Entertainment, Bollywood, Tech, Auto & more! Subscribe to Dainik Jagran | Click Here ► http://bit.ly/DainikJagran_YT Download the official Dainik Jagran mobile app: http://bit.ly/2vk63Gn Subscribe now to our network channels: Jagran Josh: http://bit.ly/2vfXoVb iNextLive: http://bit.ly/2ACF6T1 HerZindagi: http://bit.ly/2vyJE7l OnlyMyHealth: http://bit.ly/2n7Rtx7 Jagran HiTech: https://bit.ly/36XHoZM Follow Us On: Facebook: http://bit.ly/DainikJagran_FB Twitter: http://bit.ly/TweetToDainikjagran Visit our website - https://www.jagran.com