डीडवाना || यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का डीडवाना दौरा ||भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा ||

डीडवाना || यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का डीडवाना दौरा ||भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा ||

News Live Today विधानसभा चुनाव प्रचार खत्म होने की कगार पर है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज डीडवाना पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र सिंह जोधा के समर्थन में विजय संकल्प सभा को संबोधित किया। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर जमकर हमले बोले और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनाने का आह्वान किया। योगी आदित्यनाथ ने भारत माता की जयकारे के साथ अपना संबोधन शुरू किया और कहा कि डीडवाना की पावन धरा को बाबा भृतहरी ने अपनी तपस्या से पवित्र किया था। उन्होंने कहा कि राजस्थान अपने शौर्य और वीरता के लिए जाना जाता है। राजस्थान का जवान सीमा की सुरक्षा में तैनात रहता है । राजस्थान भारत की विरासत का प्रतीक माना जाता है, उस राजस्थान को कांग्रेस सरकार ने अपराध, भ्रष्टाचार, पेपर लीक और कुशासन में नंबर एक बना दिया। पूरे 5 साल राजस्थान के लिए वेदना, पीड़ा, अराजकता और व्यवस्था के थे, अब इस पीड़ा से निकलना होगा और भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनानी होगी। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नया और श्रेष्ठ भारत बन रहा है। देश में नए एयरपोर्ट, नए एम्स, आईआईटी, आईआईएम, मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं। विकास के साथ गरीब कल्याण भी हो रहा है। हर गरीब, मजदूर, किसान, महिला और आम जनता के कल्याण की योजनाएं बन रही है और दुनिया भर में भारत का डंका बज रहा है।  योगी ने कहा कि पहले आए दिन आतंकवादी घटनाएं होती थी और सीमा पार से घुसपैठ होती थी, मगर नए भारत में कोई आतंकी वारदात नहीं होती, ना ही कोई घुसपैठ करने की हिम्मत कर सकता है, क्योंकि उन्हें पता है कि यह नया भारत है, जो पक्का इलाज करता है। भारत किसी को छेड़ता नहीं है, लेकिन जो छेड़ता है, उसे छोड़ना भी नहीं है। योगी ने कहा कि कांग्रेस राज में कहा जाता था कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानो का है, लेकिन मोदीजी ने कहा कि संसाधनों पर पहला हक गरीबों और प्रत्येक भारतवासी का है। मोदी राज में तुष्टिकरण की नीतियों को बंद कर दिया गया है। अब सबका साथ, सबका विकास के संकल्प के साथ देश को प्रगति के पथ पर अग्रेषित किया जा रहा है। योगी ने कहा कि राजस्थान में यदि भाजपा की सरकार होती तो ना यहां रामनवमी के जुलूस पर रोक लगाती। ना दंगे होते, ना महिलाओं पर अत्याचार होता, बल्कि ऐसे लोगों का बुलडोजर से इलाज होता। हमने यूपी में दंगाइयों और माफियाओ का बुलडोजर से पूरा इलाज किया है। योगी ने कहा कि कांग्रेस हमारी आस्थाओं का सम्मान नहीं करती। कांग्रेस खुद देश पर एक बोझ बन गई है। कांग्रेस खुद एक समस्या है, जिसका छुटकारा भाजपा को जीतकर ही संभव है। योगी ने राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस राम मंदिर निर्माण में बाधक थी, मगर हमने संकल्प लिया था कि मंदिर यहीं बनाएंगे और आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। जनवरी में 500 सालों बाद रामलला राम मंदिर में विराजित हो जाएंगे। उन्होंने कहा डीडवानावासी भी राम मंदिर का दर्शन करने अयोध्या आएं। अंत में जय श्री राम के नारे के साथ योगी ने अपने भाषण का समापन किया। विधानसभा चुनाव  जितेंद्र सिंह जोधा  राजस्थान, भ्रष्टाचार सरकार  राम मंदिर कांग्रेस भाजपा सरकार  भारत, मोदी विकास रामनवमी सीमा सुरक्षा अयोध्या, जनता आतंकवाद, समर्थन, भृतहरी, प्रगति, गरीबों कल्याण, तुष्टिकरण, महिलाओं पर अत्याचार, रोक, दंगे, माफिया, संसाधनों, भारत माता, जुलूस, बुलडोजर, आस्थाएं, छुटकारा, संकल्प, राज, पीड़ा, अराजकता, सांसद, जवान, नीतियाँ, विजय संकल्प सभा, एयरपोर्ट, एम्स, आईआईटी, आईआईएम, मेडिकल कॉलेज, रामलला, भव्य राम मंदिर. yogi adityanath cm yogi adityanath cm yogi rajasthan visit rajasthan election 2023 rajasthan election cm yogi in rajasthan election 2023 up cm yogi adityanath cm yogi in rajasthan yogi adityanath news yogi adityanath speech yogi adityanath rajasthan yogi adityanath interview yogi adityanath live cm yogi rajasthan yogi adityanath in rajasthan yogi adityanath ka bhashan yogi adityanath cm yogi adityanath pakistan yogi adityanath father