नहाने के दौरान एक छात्र की नदी में डूब कर मौत

नहाने के दौरान एक छात्र की नदी में डूब कर मौत

फिर एक बार नदी में नहाने के दौरान एक छात्र की नदी में डूबकर मौत हो गई है। मृत छात्र का नाम तोहिद अली बताया गया है। घटना मंगलवार के दोपहर मानिकचक के नूरपुर बैरेज की है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक मंगलवार की दोपहर 12:30 बजे तोहिद अपने दो दोस्तों के साथ नूरपुर घाट पर नहाने के लिए गया था। पैर फिसल कर तोहित नदी में डूब गया। स्थानीय लोगों ने उसे बचाने की काफी कोशिश किया। लेकिन तोहित को बचा नहीं पाए। स्थानीय लोगों ने तोहित के मौत के लिए सीआईएसएफ के जवानों को जिम्मेदार ठहराया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब बार-बार यहां पर घटना घटती रहती है तो फिर क्यों लोगों को नदी में नहाने दिया जाता है। आए दिन यहां पर बाहर से युवक घूमने के लिए आते हैं और फिर नदी में नहाने लगते हैं।इस पर पाबंदी लगनी चाहिए। हर साल यहां पर नदी में डूब कर युवकों की मौत होती रहती हैं ।प्रशासन को कड़ा कदम उठाना होगा ताकि और बच्चों की मौत ना हो।