झरिया : दहेज़ के नाम पर विवाहिता की हत्या, पुलिस ने आरोपी पति और मां को किया गिरफ्तार

झरिया : दहेज़ के नाम पर विवाहिता की हत्या, पुलिस ने आरोपी पति और मां को किया गिरफ्तार

एक तरफ झारखंड लड़कों के मामले में लड़की की हुई वृद्धि पर जश्न मना रही है तो वहीं दूसरी और झारखंड के कोयला राजधानी झरिया में दहेज के लिए जिंदा जलाने का मामला सामने आ रहा है झरिया थाना क्षेत्र के साह मोहल्ला के रहने वाली 22 वर्षीय जहाना प्रवीन को उसके ससुराल वाले ने दहेज को लेकर बीती रात केरोसिन तेल छिड़ककर जिंदा जला दिया आपको बता दें कि डेढ़ साल पहले ही मृतिका जहाना प्रवीण की निकाह झरिया के साह नगर खरका मोहल्ला के एहसान इराकी के साथ हुआ था l जिसके बाद एहसान परिवार द्वारा दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और पीड़िता अपने घर बसाने को लेकर चुपचाप सही जा रही थी जिसके बाद आवेश में आकर दहेज के दरिंदों ने बीती रात किरासन तेल छिड़ककर जहाना प्रवीण को जिंदा जला दिया और उसने जीवन लीला समाप्त कर दिया l जब सुबह स्थानीय लोगों के बीच चर्चा उठी तो उसके बाद मृतिका के परिजन को बताया गया सूचना पाकर मृतिका के परिजन अपने बेटी जहाना प्रवीण के सशुराल पहुंची उसके बाद इस घटना को देख इसकी सूचना जहाना परवीन के परिजनों ने झरिया पुलिस को दिया सूचना पाकर झरिया पुलिस अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वही मृतिका के पति एहसान और उसकी सास को हिरासत मे लेकर मामले की छानबीन में जुट गई l