Surgical Strike 2: भारतीय वायुसेना की बड़ी कार्रवाई, PoK में आतंकी कैंपों पर बरसाए बम | Punjab Kesari

Surgical Strike 2: भारतीय वायुसेना की बड़ी कार्रवाई, PoK में आतंकी कैंपों पर बरसाए बम | Punjab Kesari

पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव बना हुआ है। भारत में लगातार इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देने की मांग उठ रही थी। इसी बीच आज सुबह भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पारकर आतंकी कैंप को नेस्तेनाबूत कर दिया है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि वायुसेना के विमान ने आतंकी कैंप पर एक हजार किलोग्राम के बम गिराए। जिसमें आतंकी कैंप पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। भारतीय वायुसेना के सूत्रों के हवाले से कहा, '26 फरवरी की तड़के भारतीय लड़ाकू विमान मिराज 2000 के एक समूह ने LOC पारकर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी कैंप पर बमबारी की और उसे पूरी तरह से नष्ट कर दिया। आतंकी कैंप पर 1000 किलो बम गिराए गए। इस अभियान में 12 मिराज विमानों ने हिस्सा लिया।' #Surgicalstrike2 #PakistanArmy #Balakot #IndianAirForce #IndiaStrikesBack #airstrike Please do not forget to Like, Comment, Share & Subscribe Punjab Kesari for such latest updates. Click here to subscribe Punjab Kesari :-    / @punjabkesaridotcom   Like us on Facebook:   / punjabkesarinational   Follow us on Twitter:   / punjabkesaricom   Follow us on Instagram:   / punjabkesarinews   For Bollywood News like us on:   / bollywoodkesari   You can also visit us at: http://punjabkesari.com/