Balotra: Bus से टक्कर में Alto बनी मौत का पिंजरा! एक ही घर से एक साथ उठी 4 सगे भाइयों की अर्थियां! राजस्थान के बालोतरा में मंगलवार सुबह ऑल्टो कार और रोडवेज बस के जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ऑल्टो कार पूरी तरह से पिचक गई और कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में ऑल्टो कार सवार चारों सगे भाईयों की दर्दनाक मौत हो गई। पूरा घटनाक्रम पचपदरा थाना इलाके के पटौदी क्षेत्र में गोलिया -परेऊ सर्किल का है। हादसे के बाद पहुंचे आसपास के लोगों और राहगीरों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चारों गंभीर घायल भाईयों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दो भाईयों को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो अन्य भाईयों को प्राथमिक उपचार के बाद बालोतरा के नाहटा अस्पताल अस्पताल रेफर किया। लेकिन, दोनों ने रेफर के दौरान ही रास्ते में दम तोड़ दिया। घर से मजदूरी करने निकले थे चारों भाई परिजनों से मिली जानकारी में सामने आया है कि कोडुका गांव निवासी चारों भाई मजदूरी का काम करते थे। अक्सर चारों भाई अलग -अलग ही काम पर जाते है। लेकिन, आज ऑल्टो में सवार होकर एक साथ मजदूरी के लिए निकले थे। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क मार्ग पर पत्थर और कंटीली झाड़ियां डालकर रास्ता जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों से समझाइश की और पत्थर और कंटीली झाड़ियां हटाकर सड़क मार्ग को पुनः सुचारू करवाया। बाड़मेर से जोधपुर जा रही थी रोडवेज बस रोडवेज बस बाड़मेर से जोधपुर जा रही थी और चारों भाई अपने गांव कोडुका से मजदूरी के लिए निकले थे। पचपदरा थाना क्षेत्र में रोडवेज बस और कार के जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार चार सगे भाई 39 वर्षीय उदाराम, रेखाराम (35), जोगाराम (31) और 29 वर्षीय विशनाराम चारों कार में बुरी तरह फंस गए। आसपास के लोगों ने चारों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, चारों ने दम तोड़ दिया। धरने पर पहुंचे कई नेता इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिजनों के साथ गांव के सैकड़ों लोग पाटौदी सीएचसी के आगे धरने पर बैठ गए। हादसे की सूचना पर बायतु विधायक हरीश चौधरी, सिवाना के पूर्व विधायक गोपाराम मेघवाल, RLP नेता थानसिंह डोली समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि धरने पर पहुंचे है। पुलिस के अधिकारी और भारी पुलिस जाब्ता धरना स्थल पर मौजूद है। #RAT002 -------- About the Channel: Rajasthan Tak is a platform for the people to raise voice on issues they feel strongly about and it is a medium which will not just provide news and analysis but will also showcase the cultural heritage of the Royal Rajasthan #RajasthanTak #Rajasthan #RajasthanNews #JaipurNews #UdaipurNews #JodhpurNews #BreakingNews #RajasthanHindiNews #RajasthanPolitics #RajasthanElection #LatestNews #GroundReport #RajasthanUpdates #NewsUpdate #HindiSamachar #DesertState Follow us on: Website: https://www.mobiletak.in/rajasthantak Facebook: / rajasthantakofficial Twitter: / rajasthan_tak