Encounter continues in Jammu-Kashmir's Pulwama | ABP News

Encounter continues in Jammu-Kashmir's Pulwama | ABP News

जम्मू कश्मीर में बुधवार को सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली. पुलवामा के मित्रीगाम इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया. इससे पहले पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने पुलवामा के मित्रीगाम इलाके में आतंकवादियों के मौजूद होने की सूचना मिलने के बाद वहां घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था. उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी. कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि घेराबंदी में जैश ए मोहम्मद के दो से तीन आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है. कुमार ने ट्वीट कर बताया कि मुठभेड़ में एक सैनिक घायल हो गया. उन्होंने कहा कि फंसे हुए आतंकवादियों को जल्दी ही मार गिराया जाएगा. उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को वहां से हटाने के लिए अभियान को कुछ देर के लिए रोक दिया गया था. #HindiNews #ABPNews #LatestNews