दौसा के महवा में थर्माकोल गोदाम में  लगी भीषण आग

दौसा के महवा में थर्माकोल गोदाम में लगी भीषण आग

#dausa #dausamandi #dausa_wale दौसा के महवा में थर्माकोल गोदाम में लगी भीषण आग इस वक़्त की बड़ी खबर दौसा से है जहा थर्माकोल के गोदाम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी फैल गई। अब तक आग पर काबू नहीं पाया गया है। आशंका जताई जा रही है कि गोदाम में 5 मजदूर फंसे हो सकते हैं। हालांकि पुलिस-प्रशासन ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है घटना जिले के महुवा इलाके के पीपलखेड़ा गांव के पास की है। शनिवार सुबह 3 बजे अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि 500 मीटर दूर तक लपटें दिखाई दे रही हैं। घटना के बाद दौसा, बांदीकुई, अलवर, हिण्डौन समेत जयपुर से भी फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी। अकेले जयपुर से 3 फायर ब्रिगेड पहुंची हैं।