जम्मू-कश्मीर में LOC पर पाकिस्तान की नापाक हरकतें जारी हैं.आतंकियों की घुसपैठ के लिए पाकिस्तानी सेना रह रहकर फायरिंग कर रही है. मोर्टार शेल दागे जा रहे हैं. रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया जा रहा है. पुंछ के करमारा गांव पर भी पाकिस्तान ने मोर्टार बरसाए थे जिसमें से कई गिरने के बाद नहीं फटे. अब इन जिंदा मोर्टार को बम निरोधक दस्ता निष्क्रिय कर रहा है.