उत्तर प्रदेश के हाथरस में बहुचर्चित कांड के पीड़ित परिवार के घर पर 4 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक रहने वाली रह्स्यमई औरत का खुलासा हो गया है दरसल वो रहस्यमयी औरत मध्यप्रदेश के जबलपुर में स्थित नेता जी सुभाष चंद्रबोस मेडिकल कॉलेज में फॉरेंसिक विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ राजकुमारी बंसल है Sit के खुलासे के बाद से ही मीडिया डॉ. राजकुमारी बंसल से पीड़ित परिवार के सम्बन्ध में सवाल कर रही है मगर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रही हैं। वह नहीं बता पा रही हैं कि इन हालात में पीड़िता के घर पर कैसे रुकीं? बगैर किसी परिचय के कैसे वहां तक पहुंच गई? उन्होंने खुद को पीड़िता की भाभी क्यों कहा?