विकास कार्यों को लेकर कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद प्रयासरत कहा भाजपा सरकार कर रही दोगलापन

विकास कार्यों को लेकर कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद प्रयासरत कहा भाजपा सरकार कर रही दोगलापन

पिरान कलियर विधानसभा विधायक हाजी फ़ुरकान अहमद ने कहा कि उनका यह दूसरा कार्यकाल चल रहा है और इस कार्यकाल को लगभग 4 वर्ष पूरे होने को है लेकिन उनके द्वारा अपनी विधानसभा में लगातार रूप से विकास कार्य जारी हैं उन्होंने कहा कि उनके अथक प्रयासों की बदौलत रामपुर चुंगी मंडी से लेकर पिरान कलियर तक एक पुल का निर्माण कार्य प्रारंभ है जिससे ग्रामीणों एवं किसानों को आवाजाही में बड़ा फायदा मिलेगा उन्होंने कहा कि सरकार हमारे साथ भेदभाव करती है क्योंकि हम कांग्रेस के विधायक है यदि कांग्रेस की सरकार होती तो उनकी विधानसभा में विकास कार्यों की झड़ी लग गई होती उन्होंने कहा कि वह फिर भी विकास कार्यों को लेकर प्रयासरत रहते हैं उन्होंने कहा कि जब हमारी कांग्रेस की सरकार थी तो हमारे द्वारा विश्व प्रसिद्ध दरगाह पिरान कलियर शरीफ में एक युनानी मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति कराई गई थी जिसको लेकर भाजपा सरकार ने अभी तक धरातल पर कोई भी कार्य नहीं किया है उन्होंने कहा कि उनके द्वारा बार-बार विधानसभा में प्रश्न भी लगाया गया है कि विधानसभा क्षेत्र में यूनानी मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू किया गया परंतु भाजपा सरकार उनके प्रति भेदभाव का नजरिया रखती है क्योंकि वह कांग्रेस के विधायक है उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदा से ही विकास कार्यों को धरातल पर लाने के लिए प्रयासरत रही है विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए गए हैं और विकास के नाम पर ही हम वोट मांगेंगे ! #Rinews,#Regularindianews