पिता सचिन तेंदुलकर से लिया आशीर्वाद तो अर्जुन ने डेब्यू मैच में ही मचाया तहलका, सचिन भी रह गए हैरान

पिता सचिन तेंदुलकर से लिया आशीर्वाद तो अर्जुन ने डेब्यू मैच में ही मचाया तहलका, सचिन भी रह गए हैरान

सचिन तेंदुलकर...क्रिकेट के भगवान और लाखों क्रिकेटर्स के आदर्श..22 ग़ज़ की पिच पर इस नाम का कोई सानी नहीं रहा..सचिन ने हिंदुस्तान के लिए लंबे समय तक क्रिकेट खेला और कई देशों में हिंदुस्तान का नाम रोशन किया..सचिन ने अपने करियर में ऐसे रिकॉर्ड बनाए जिनको शायद ही कभी कोई तोड़ पाएगा.. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतकों का शतक, सबसे ज़्यादा टेस्ट और वन डे रन..सचिन ने जब क्रिकेट खेलना छोड़ा तो जायदातर लोगों ने क्रिकेट देखना ही बंद कर दिया..इसका मतलब साफ था कि लाखों लोगों के क्रिकेट देखने की वजह सिर्फ सचिन थी..सचिन अब क्रिकेट नहीं खेलते लेकिन 14 दिसंबर 2022 का दिन सचिन की ज़िंदगी मे खास बन गया..सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने रणजी में गोवा की टीम की तरफ से डेब्यू किया ..डेब्यू करते ही अर्जुन ने सचिन को फ़ोन किया और आशीर्वाद किया..एक बाप के लिए शायद इससे बड़ा दिन क्या कि उसका बेटा ज़िंदगी मे नई ऊंचाइयों की तरफ है..क्रिकेट के भगवान ने अपने बेटे को आशीर्वाद दिया तो डेब्यू मैच में ही अर्जुन तेंदुलकर ने कोहराम मचा दिया..पिता सचिन तेंदुलकर ने अपने डेब्यू मैच में जो किया था अर्जुन ने वो ही कर डाला..अर्जुन ने अपने डेब्यू मैच में शतक जड़ते हुए पिता के कारनामे की बराबरी की