#SaturnRetrograde #Rashifal13May2020 #Horoscope13May2020 पूरी दुनिया इन दिनों एक गंभीर संकट कोरोना का सामना कर रही है, ऐसे में एक बार फिर ग्रहों की चाल ने ज्योतिष के जानकारों को परेशानी में डाल दिया है। दरअसल ज्योतिष के नौ ग्रहों में से 6 ग्रह जल्द ही वक्री होने वाले है। ग्रहों की वक्री चाल से आने वाले निगेटिव असर की संभावनाओं को देखते हुए ज्योतिष के जानकारों के माथों पर लकीरें खिंचना शुरु हो गईं हैं।दरअसल ज्योतिषशास्त्र के अनुसार 9 ग्रह का प्रभाव सीधे हमारे जीवन और समाज पर होता है। इनमें 2 ग्रह राहु केतु जो हमेशा वक्री यानी उलटी चाल से चलते हैं और सूर्य और चंद्रमा हमेशा सीधी चाल से चलते हैं। जबकि बाकी 5 ग्रह व्रकी(उलटी चाल) और मार्गी (उलटी चाल) होते रहते हैं। #RetrogradeSaturn #Shani ऐसे में इस वर्ष 2020 के मई जून में ग्रहों का अजब संयोग बनने जा रहा है जब राहु केतु के अलाव चार और ग्रह वक्री चाल से चलेंगें। वहीं इस बीच काल सर्प योग भी प्रभावी रहेगा। पंडित सुनील शर्मा के अनुसार ज्योतिषीय दृष्टि से ग्रहों की ऐसी स्थिति शुभ नहीं होती है। पूरी दुनिया इन दिनों एक गंभीर संकट का सामना कर रही है ऐसे में 6 ग्रहों का एक साथ उलटी चाल कई मामलों में गंभीर होती दिख रही है।पंडित शर्मा के अनुसार वक्री ग्रह अक्सर अप्रत्याशित रूप से अच्छे और बुरे दोनों परिणाम देते हैं। प्रतिगामी गति में ग्रह पृथ्वी के अधिक निकट होते हैं। इसलिए उनका प्रभाव अधिक महसूस होता है। वहीं वक्री गति में ग्रहों के कारक तत्वों की कमी हो जाती है। ऐसी स्थिति में कुंडली के जिस घर में वक्री ग्रह होते हैं उनके परिणाम समुचित नहीं दे पाते हैं। इसलिए माना जाता है कि जब ग्रह वक्री गति में हों तब किसी नई नीति या परियोजना को शुरू नहीं करना चाहिए। #ShaniKiUltiChal #ShaniMaharaz #ZodiacSign #user_swatantrajain #patrikatv #rajasthanpatrika