#HindiNews #ABPNews #LatestNews जम्मू-कश्मीर के सुंजवां इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. इस बीच एक सुरक्षाबल के शहीद होने की जानकारी सामने आई है. वहीं इस ऑपरेशन में 4 जवान घायल भी हुए हैं. रात से ही इलाके को घेरकर मुठभेड़ चल रही है. जम्मू जोन के एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया है कि इस मुठभेड़ में 1 जवान शहीद हुआ है. साथ ही उन्होंने बताया कि इलाके को घेर लिया गया है और मुठभेड़ अभी जारी है. उन्होंने यह भी बताया कि आतंकवादियों के एक घर में छिपे होने की संभावना है. कल बारामुला में मारे गए थे 3 आतंकी इससे पूर्व कल उत्तरी कश्मीर के बारामुला में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली थी. सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के 12 लाख रुपये का इनामी आतंकी को मार गिराया गया. जानकारी के अनुसार, उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिला के मालवा इलाके में कल बीती रात सुरक्षाबलों और स्थानीय पुलिस को आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद बाद देर रात शुुरू किए गए तलाशी अभियान के दौरान एक जगह छिपे आतंकियों ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए सुरक्षाबलों पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी. सुरक्षाबलों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए आतंकियों के छिपने वाले ठिकाने पर फायरिंग की. इस मुठभेड़ में दो और आतंकवादी मारे गए जबकि तीन से चार आतंकी फंसे हुए थे. छिपे आतंकियों में से एक के परिवार का ऑडियो सामने आया जो अपने बेटे को जाल में फंसाने के लिए आतंकियों को कोस रहे हैं. परिजन कह रहे हैं कि उनका बेटा बेकसूर है. साथ ही फंसे आतंकवादियों और सेना के अधिकारियों के बीच ऑडियो बातचीत की क्लिप भी सामने आई है, जो बताती है कि दो विदेशी आतंकवादियों सहित कम से कम 5-6 आतंकवादी घरों में छिप गए थे. ऑडियो से मिली ये बड़ी जानकारी ऑडियो से पता चलता है कि एक आतंकवादी फैजल परिवार से बात करना और आत्मसमर्पण करना चाहता था. फोन पर हुई बातचीत से पता चलता है कि आतंकवादी उस व्यक्ति के घर में घुसे थे, जिसने सेना को इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना दी थी.