खबर--- डीग रिपोर्ट मुकेश जांगिड़ वाइट - पुलिस उपाधीक्षक मदनलाल जेफ हेडलाइन-- 15 वर्ष की नाबालिक बच्ची के साथ किया दुष्कर्म परिवारजनों ने कराया डीग थाने में कराया मामला दर्ज l डीग थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है l घटना के बाद से आरोपी फरार है l सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक मदनलाल जेफ, थाना प्रभारी रघुवीर सिंह ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी के बाद पीड़िता के परिजनों से बात की l पीड़िता की मां ने पुलिस प्राथमिकी मे बताया कि 10 जून की रात करीब 9:00 बजे उसकी 15 वर्षीय पुत्री खाना खा कर उसके साथ सो गई थी l रात करीब 12:00 बजे जब नींद आता तो देखा उसकी लड़की कमरे में नहीं है l जिसकी काफी तलाश की l सुबह लड़की गांव के श्मशान के पास झाड़ियों में अचेत अवस्था में मिली l लड़की ने अपने माता-पिता से पूरा घटनाक्रम बयां किया l जिसके बाद सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी के बाद पीड़िता का राजकीय चिकित्सालय में मेडिकल कराया l पीड़िता के परिजनों ने पुलिस रिपोर्ट में गांव में पानी की टंकी पर काम करने वाले राजपाल गुर्जर नाम के व्यक्ति पर देर रात घर लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के बाद दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है l पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है l