Health Tonic Bornvita Horlicks Boost of Indian Market Exposed by Rajiv Dixit Ji

Health Tonic Bornvita Horlicks Boost of Indian Market Exposed by Rajiv Dixit Ji

राजीव दीक्षित एक भारतीय वक्ता थे। उन्होंने स्वदेशी आंदोलन, आजादी बचाओ आंदोलन और विभिन्न अन्य कार्यों के माध्यम से राष्ट्रीय हित के विषयों पर जागरूकता फैलाने के लिए सामाजिक आंदोलनों शुरू किये थे। वो भारत स्वाभिमान आन्दोलन के संस्थापक और राष्ट्रीय सचिव भी रह चुके हैं। राजीव दीक्षित भारतीयता के उपदेशक थे। उन्होंने भारतीय इतिहास, संविधान में मुद्दों और आर्थिक नीतियों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए काम किया था। राजीव दीक्षित एक भारतीय वैज्ञानिक थे और बहुत कम लोगों को पता है कि वह एपीजे अब्दुल कलाम के साथ भी काम कर चुके है। एक वैज्ञानिक होने के नाते अगर वह चाहते तो अमेरिका या ब्रिटेन में बहुत अच्छी तरह से अपने जीवन का आनंद ले सकते थे लेकिन उन्होने अपने जीवन का बलिदान काले धन, बहुराष्ट्रीय कंपनियों की लूट, भ्रष्टाचार, भारतीय वस्तुओं का लाभ और आयुर्वेद के लिए जागरूकता लाने के लिए दिया। उन्होने बहुराष्ट्रीय कंपनियों के खिलाफ संघर्ष और भारतीय स्वतंत्रता की रक्षा करने में अपनी ज़िन्दगी के 20 साल लगा दिए।