Chamoli से तबाही की Live Reporting , आज सुबह फटा बादल | Uttarakhand Cloudburst

Chamoli से तबाही की Live Reporting , आज सुबह फटा बादल | Uttarakhand Cloudburst

उत्तराखंड (Uttarakhand Cloud Burst) के चमोली (Chamoli) जिले में बादल फटने के बाद से ही बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. इस घटना में चमोली के नारायणबागर प्रखंड के पंगाटी गांव में सीमा सड़क संगठन (BRO) के लिए काम कर रहे मजदूरों के टेंट भी बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. SDRF की टीम मजदूरों को रेस्क्यू कर रही है और फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. इससे पहले पहाड़ी से हुए भूस्खलन के कारण ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे उमा माहेश्वर आश्रम (कर्णप्रयाग) के पास करीब आठ घंटे तक बाधित रहा. एनएच की ओर से रात में मशीनें लगाकर मलबा हटा दिया गया था, लेकिन रात को फिर से पहाड़ी दरकी और यातायात बंद हो गया है. #ChamoliCloudburst #Uttarakhand #RaiShumari