पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा मोहम्मद मुस्ताक के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं वारंटी वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी और घटनाओं को शीघ्र निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत जीआरपी पुलिस समय-समय पर सघन चेकिंग अभियान चला रही है । इसी के चलते बुधवार की देर शाम जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया ।इस सगन चेकिंग अभियान के दौरान मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 3 से तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है ,यह तीनों गांजा तस्कर भगवान की तस्वीरों में छिपाकर गांजा तस्करी करते हैं और बड़े-बड़े शहरों में सप्लाई करते हैं । पकड़े गए तीनों अभियुक्त संजय यादव पुत्र राजकुमार यादव मूल रूप से प्रतापगढ़ का रहने वाला है और फिलहाल दिल्ली में रहता है तो वही दिलकुश पुत्र ठाकुर निवासी दरभंगा बिहार और तीसरा आरोपी हरदीप सिंह पुत्र बच्चों सिंह निवासी दिल्ली है तीनों अभियुक्त भगवान की तस्वीरो में छुपा कर गांजा ले जाते हुए दबोचे हैं ,इन तीनों अभियुक्तों से लगभग 20 किलो गांजा बरामद किया है जिसकी लागत ₹2 लाख बताई जा रही है पुलिस के द्वारा पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि हरदीप पूर्व में भी गांजा तस्करी के मामले में जेल जा चुका है और यह मुख्य आरोपी मास्टरमाइंड है । इस संबंध में जानकारी देते हुए जीआरपी इंस्पेक्टर संजय खरवार ने बताया कि तीनों अभियुक्त नया तरीका अपनाकर गांजा ले जा रहे थे और अलग-अलग ट्रेनों में सफर करते हैं और मथुरा से बसों के द्वारा दिल्ली जाते हैं और दिल्ली ले जाकर गाजे की सप्लाई करते हैं ।