मासूम के साथ दुराचार करने वाले आरोपी को न्यायालय ने भेजा जेल

मासूम के साथ दुराचार करने वाले आरोपी को न्यायालय ने भेजा जेल

06 Nov 2019, मांगलियावास थाना अंतर्गत मंगलवार को 6 साल की बच्ची से दुराचार करने के आरोप में आरोपी जीतू रावत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया आरोपी जीतू रावत को आज न्यायालय में पेश किया न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। मांगलियावास थाने के सब इंस्पेक्टर रामचंद्र ने बताया की। मांगलियावास थाना इलाके में मानवता को तार-तार कर देने वाली वारदात में एक युवक महज 6 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ रेप कर फरार हो गया। पीड़ित मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने शाम को आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू की. शाम को पुलिस ने आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया। आरोपी का नाम जीतू रावत बताया जा रहा है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर तो परिजनों ने संतोष तो जताया है, लेकिन उनका कहना है कि आरोपी को जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए।