फतेहपुर यूपी के फतेहपुर जिले में शासन के निर्देश पर 15 दिनों के लिए महिला सशक्तिकरण के संबंधित अपराधों के लिए अभियान चलाया गया । जिसमे हत्या,रेप, छेड़खानी,दहेज उत्पीड़न,अपहरण करने वाले 25 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया । पकड़े गए अभी अभियुक्त जिले में अलग अलग थाना क्षेत्रों में महिला संबंधित अपराधों में शामिल थे। एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया की शासन द्वारा 15 दिनों का महिला सशक्तिकरण का अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत आज महिला संबंधी अपराध जैसे,रेप,अपहरण,दहेज हत्या ,छेड़खानी से संबंधित विभिन्न थानों में 25 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं।