45 किलो डोडा पोस्त सहित एक युवक को किया गिरफ्तार

45 किलो डोडा पोस्त सहित एक युवक को किया गिरफ्तार

घड़साना थाना अधिकारी धर्मपाल सिंह शेखावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घड़साना कस्बे के गांव 4 एमएल की ढाणी में चार कट्टों में रखा डोडा पोस्ट 45 किलो बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया। 4 एमएल की ढाणी में कुलदीप सिंह नामक युवक को 45 किलो डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार कर थाना अधिकारी धर्मपाल सिंह शेखावत व सब इंस्पेक्टर अनूप सिंह, एएसआई कमल गोदारा सहित पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही की गई।