Chandra Grahan 2023 Live: आज लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, जानें भारत में कब दिखाई देगा

Chandra Grahan 2023 Live: आज लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, जानें भारत में कब दिखाई देगा

Chandra Grahan 2023 Live: आज लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, जानें भारत में कब दिखाई देगा, सूतक काल का भी समय जान लें Chandra Grahan 2023 Time in India Live: 28-29 अक्टूबर की मध्य रात्रि को साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. आज शरद पूर्णिमा भी है. जानते हैं कि इस ग्रहण को कैसे देखा जा सकता है. Chandra Grahan Mantra: चंद्र ग्रहण के दौरान राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप मेष राशि - 'ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं ॐ स्वाहा:' वृषभ राशि - 'ॐ शीतांशु, विभांशु अमृतांशु नम:' मिथुन राशि - 'ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः' कर्क राशि - ‘ऊं नम: शिवाय’ सिंह राशि - 'ॐ सूर्याय नमः' कन्या राशि - ‘ॐ ह्री बगलामुखी सर्व दुष्टानाम वाचं मुखम पदम् स्तम्भय।’ Chandra Grahan 2023 Effect: चंद्र ग्रहण का देश-दुनिया पर असर चंद्र ग्रहण की वजह से प्राकृतिक आपदाओं का ज्यादा प्रकोप देखने को मिलेगा. चीन, ईरान, ईराक, अफगानिस्तान आदि देशों में अशांति, भय व भूकंप आदि की घटनाएं अधिक होने का भी अंदेशा रहेगा. रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. लोहा, क्रूड आयल और लाल रंग की वस्तुओं में तेजी आ सकती है. बीमारियों में कमी आएगी. Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण इस राशि के लिए हो सकता है बेहद कष्टकारी ये चंद्र ग्रहण अश्विनी नक्षत्र और मेष राशि में लग रहा है अश्विनी नक्षत्र और मेष राशि में जन्मे व्यक्तियों के लिए विशेष अशुभ फलदाता और दुर्घटना का भय रहेगा. वाहन का इस्तेमाल संभलकर करें आपको चोट आदि लगने की संभावना है. ग्रहण के अशुभ प्रभाव से शत्रु प्रबल होंगे, ऐसे में विरोधियों से बचकर रहें. Sharad Purnima Kheer during Grahan: इस एक उपाय से शरद पूर्णिमा की खीर पर नहीं होगा ग्रहण का असर शरद पूर्णिमा पर खीर बनाने का महत्व है लेकिन चंद्र ग्रहण के सूतक से ग्रहण समापन तक न खीर बनानी चाहिए और न ही चाँदनी में रखनी चाहिए. ऐसे में आप सूतक काल शुरू होने के पहले खीर बनाने के लिए गाय के दूध में कुशा या तुलसी का पत्ता डाल दें. फिर उसे ढककर रख दें. इससे दूध शुद्ध रहेगा. ग्रहण खत्म होने के बाद इसकी खीर बनाकर भोग लगाएं और फिर चांदनी में भी इसे रख सकते हैं. Chandra Grahan 2023 in India: चंद्र ग्रहण भारत में कहां-कहां दिखाई देगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आंशिक चंद्र ग्रहण होगा जो भारत के सभी राज्यों में दिखाई देगा. आंशिक चंद्र ग्रहण में सूतक काल भी मान्य होता है इसलिए ग्रहण से 9 घंटे पहले यानि आज 28 अक्टूबर 2023 को दोपहर 02.52 पर सूतक काल शुरू हो जाएगा. इसके बाद ग्रहण मोक्ष तक सभी धार्मिक और सामाजिक कार्य करना वर्जित होता है. इस राशि पर होगा चंद्र ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव (Chandra Grahan 2023 Zodiac Sign) आज मध्य रात्रि को शुरू होने वाला चंद्र ग्रहण मेष राशि में लगेगा. इस राशि में लगने की वजह से मेष राशि के जातकों को ग्रहण के अशुभ परिणाम झेलने पड़ सकते हैं. इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव मेष राशि के लोगों के मन और मस्तिष्क पर पड़ेगा. कुंडली में चंद्रमा की स्थिति कमजोर होने की वजह से इन राशि के लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. क्या होता है चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2023) चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है. जब सूर्य और चंद्रमा के बीच में पृथ्वी आ जाती है और चंद्रमा को अपनी छाया से ढक लेती है तब चंद्रमा का कुछ भाग लुप्त हो जाता है. यानी छाया के कारण चंद्रमा का यह भाग स्पष्ट दिखाई नहीं देता है, इसी खगोलीय घटना को ही चंद्र ग्रहण कहते हैं. चंद्र ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं- पूर्ण, आंशिक और उपच्छाया चंद्र ग्रहण ग्रहण के दौरान करें इन मंत्रों का जाप (Chandra Grahan 2023 Mantra) चंद्र ग्रहण के दौरान गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए. वैभव लक्ष्मी के मंत्र 'ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नमः' का जाप 108 बार करने से भी मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. चंद्र ग्रहण के दौरान आप माता बगलामुखी के मंत्र 'ॐ ह्री बगलामुखी सर्व दुष्टानाम वाचं मुखम पदम् स्तम्भय' का जाप कर सकते हैं. चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्र देव के मंत्र 'ॐ श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नमः' का जाप करने से चंद्र दोष का प्रभाव कम होता है. गर्भवती महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान (Grahan Precautions for Pregnant Ladies) गर्भवती महिलाएं को ग्रहण काल में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. इनका पालन ना करने से ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव होने वाले बच्चे पर पड़ सकता है. माना जाता है कि गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा को नहीं देखना चाहिए. इस समय कैंची, चाकू जैसी किसी भी धारदार चीज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. गर्भवती महिलाओं को नुकीली चीजों से कोई वस्तु नहीं काटनी चाहिए. इस समय भूलकर भी बाहर नहीं जाना चाहिए. ग्रहण के समय ना करें ये काम (Chandra Grahan Precautions) माना जाता है कि ग्रहण के समय नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव ज्यादा बढ़ जाता है, इसलिए इस दौरान कई तरह की सावधानियां रखनी चाहिए. ग्रहण काल में किए गए कार्यों का शुभ फल प्राप्त नहीं होता है. ग्रहण काल में भगवान की मूर्ति स्पर्श नहीं करनी चाहिए. इस दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए. ग्रहण काल में कुछ भी खाना-पीना नहीं चाहिए. इस समय ईश्वर की आराधना करनी चाहिए. चंद्र ग्रहण का सूतक काल (Chandra Grahan 2023 Sutak) आज लगने वाला यह चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल भी माना जाएगा. चंद्र ग्रहण का सूतक काल 09 घंटे पहले लग जाता है. सूतक काल 28 अक्टूबर यानी आज शाम 4 बजे से लग जाएगा. सूतक काल के दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं. इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद हो जाते हैं और पूजा-पाठ भी नहीं किया जाता है. इन जगहों पर चंद्र ग्रहण देखा दिखाई (Chandra Grahan 2023 Visibility)