गाजर मूली ग़ोभी के मिक्स अचार की आसान विधि - Mix Pickle Recipe - Achaar

गाजर मूली ग़ोभी के मिक्स अचार की आसान विधि - Mix Pickle Recipe - Achaar

गाजर , मूली और ग़ोभी का मिक्स अचार ( Mix Pickle) आज हम गाजर मूली और ग़ोभी का मिक्स अचार बनाना सीखेंगे । एक दम परफेक्ट रेसिपी बताऊंगा और साथ में कुछ सुझाव , सावधानियां ,टिप्स और ट्रिक भी बताऊंगा। तो शुरू करतेहैं । सामग्री- गाजर 250ग्राम ( मीडियम साइज़ की 2,3) मूली 250ग्राम ( मीडियम साइज़ की 2,3) ग़ोभी। 250 ग्राम (एक छोटा फूल) टमाटर ( देसी ) 100 ग्राम ( एक ,दो ) नमक 2 चम्मच ( लगभग 15 ग्राम) लाल मिर्च पाउडर। 1 चम्मच ( लगभग 8 ग्राम) धनिया पाउडर। एक चम्मच (लगभग 8 ग्राम) सौंफ़ पाउडर। 2 चम्मच ( लगभग 15 ग्राम) हींग। एक चौथाई छोटी चम्मच से कम हल्दी पाउडर। आधा चम्मच ( लगभग 4 ग्राम) राइ दरदरी पीसी 2 चम्मच ( लगभग 15 ग्राम) विनेगर 1 चम्मच (लगभग 8 ग्राम) सरसों का तेल। एक कप (100 ग्राम) मेथी दाना एक चम्मच (8 ग्राम) बनाने की विधि - सबसे पहले सभी सब्जियों को पानी से साफ कीजिये। अब मूली और गाजर को छीलने के बाद लम्बा लम्बा काट लीजिये। और ग़ोभी को भी छोटा छोटा काट लीजिये (सुविधा के लिए आप नीचे फोटो देख सकते हैं ) अब कटी हुई गाजर ,मूली और ग़ोभी को एक साथ एक बड़े बर्तन में डालकर पानी से साफ कर लीजिये। साफ करने के बाद धुप में या पंखे की हवा में सुखा लीजिये गाजर मूली और ग़ोभी को अच्छे से सुखाइए। अब सूखने के बाद एक बड़ा बर्तन लीजिये उसमे गाजर मूली और ग़ोभी को डालिए अब एक या दो देसी टमाटर भी काटकर डालिए । अब सारे मसाले डालिए जो मेने ऊपर सामग्री में बताए हैं। डालने के बाद अच्छे से मिलाइये। अचार आपका तैयार है। अच्छे स्वाद के लिए इसे लगभग 2,3 दिन के लिए ढक कर रख दीजिए। और इस 2,3 दिन के समयांतराल में बीच बीच में चम्मच से मिला दीजिये। अचार को। हर 8,10 घण्टे में। 2,3 दिन बाद आपका अचार तैयार है। खाइये खिलाइये बनाइये।😁 सुझाव ,टिप्स , सावधानियां---- वैसे अचार तो सब बना ही लेती हैं। लेकिन कई भरा अचार खराब हो जाता है। तो कुछ सावधानियां बता रहा हूँ। 1- अचार खराब होने का मुख्य कारण है फफूंद लगना । मतलब कि फंगस लगना । जो सब्जियॉ आप ले रहे हैं वो बढ़िया ताज़ा सब्जी होनी चहिये ऐसा न हो की सब्जियों में दाग लगे हैं । जब आप पानी से साफ करके धुप में या हवा में सुखाएं तो वो पूरी तरह से सुख जाएं तभी अचार के लिए प्रयोग में लीजिये।