प्रेम संबंध में बंधक बने चाचा को भतीजी ने उतरवाया मौत के घाट, हत्यारे अरेस्ट

प्रेम संबंध में बंधक बने चाचा को भतीजी ने उतरवाया मौत के घाट, हत्यारे अरेस्ट

#MurderCase #AccusedArrest पिछले दिनों सोहना में हुए मर्डर केस मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है.. पुलिस ने एक शख्स की हत्या करने वाले हत्यारों व साजिश रचने वाली उसकी अपनी भतीजों को गिरफ्तार कर लिया है.. मृतक चाचा की हत्यारिन कोई और नहीं, बल्कि ये वो ड्रामेबाज महिला है.. जिसने अपने ही चाचा को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची और उसकी गोलियां मरवाकर हत्या करा दी.. हत्या के बाद ड्रामा रच अपने ही 6 रिश्तेदारों पर हत्या का मामला दर्ज करा दिया.. पुलिस ने जब मुकद्दमा दर्ज होने के दौरान जांच शुरू की तो उन्हें एक मोबाइल फोन मिला, शक के आधार पर मोबाइल की जब डिटेल निकलवाई गई तो आरोपी महिला के प्रेमी कन्हैया का पता चला और उसे पूछताछ के बाद सारे मामले से पर्दा उठ गया.. पुलिस ने तस्वीरों में दिखाई दे रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अधिकारी उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ करेंगे।