ED Arrested Sanjay Raut | 'झूठी कार्यवाही, झूठे सबूत': Sanjay Raut Reaction | Patra Chawl Scam |LIVE

ED Arrested Sanjay Raut | 'झूठी कार्यवाही, झूठे सबूत': Sanjay Raut Reaction | Patra Chawl Scam |LIVE

Sanjay Rout Arrest LIVE News Update: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आखिरकार संजय राउत (Sanjay Raut) को गिरफ्तार कर लिया है. ED ने PMLA के तहत आधी रात यानी 12 बजे संजय की गिरफ्तारी दिखाई है. रात साढ़े 12 बजे संजय के भाई सुनील राउत ईडी दफ्तर पहुंचे. बाद में सुनील अपने साथ एक बैग लेकर वापस अंदर गए. ईडी ने संजय को रविवार शाम को कथित तौर पर हिरासत में लिया था.संजय राउत की गिरफ्तारी के बारे में भाई सुनील राउत ने जानकारी दी. उन्होंने कहा कि ईडी संजय राउत से डरती है, इसलिए गिरफ्तार कर लिया है. सुनील ने कहा कि फर्जी दस्तावेज के सहारे संजय राउत को पात्रा चॉल से जोड़ने की कोशिश हो रही है. यह गिरफ्तारी सिर्फ उनकी आवाज को दबाने के लिए की गई है. जो भी पैसा (10 लाख) मिला है, वो शिवसैनिकों के अयोध्या दौरे का था. उस पैसे पर एकनाथ शिंदे अयोध्या यात्रा भी लिखा है. ईडी दफ्तर के बाहर कुछ शिवसैनिकों ने नारेबाजी भी की है.फिलहाल, संजय राउत को सोमवार दोपहर लंच के बाद पीएमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, संजय राउत के घर से ईडी ने 11.50 लाख रुपये भी जब्त किये हैं. वहीं ईडी के सीनियर ऑफिसर भी देर रात दिल्ली से मुंबई पहुंच गए हैं. संजय राउत से पूछताछ की जा रही है. इससे पहले करीब 9 घंटे तक ईडी की टीम ने संजय राउत के घर छानबीन की. ईडी ने यह छापेमारी पात्रा चॉल घोटाले से जुडे़ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की थी. रविवार को ED की टीम सुबह 7 बजे राउत के भांडुप स्थित घर पर पहुंची थी. शाम चार बजे करीब ईडी ने संजय राउत को हिरासत में ले लिया. समर्थक संजय राउत के घर के बाहर जमा हो गए. उन्होंने ईडी टीम का रास्ता रोक लिया. हालांकि पुलिस ने उन्हें वहां से हटाया. #sanjayrautarrested #sanjayraut #shivsena #uddhavthackeray #LiveNewsInHindi #Aajtak #HindiNews Aaj Tak HD| Hindi News | Aaj Tak Live | Aajtak HD News | आज तक लाइव ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- #AajTakHD #HindiNews #AajTak #aajtaklivetv #aajtakhindi #today_breaking_news #aajtak #Breaking #TopNews #LatestNews AajTak Live TV Watch the latest Hindi HD news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. Aaj Tak HD News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । आज तक न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । Aaj Tak HD is India's best Hindi News Channel. Aaj Tak news channel covers the latest news in politics, entertainment, Bollywood, business and sports. Stay tuned for all the breaking news in Hindi!