रादौर सीट से इनेलो की टिकट पर लगातार दो बार विधायक रहे व वर्तमान में कांग्रेस नेता बंताराम वाल्मीकि ने मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस पार्टी छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। आप के प्रदेश प्रभारी व सांसद सुशील गुप्ता पार्टी ने उन्हें टोपी व पटका पहनाकर उन्हें पार्टी में शामिल किया। बंताराम ने आप में शामिल होने के बाद घोषणा की कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में शाहबाद विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी जताएंगे। उल्लेखनीय है कि बंताराम वाल्मीकि 1996 से 2005 तक इनेलो की टिकट पर रादौर विधानसभा क्षेत्र से लगातार दो बार विधायक चुने गए। बंताराम ने बाद में कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की थी। 2019 में वे नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े थे। #BantaRamValmiki #बंतारामवाल्मीकि #AAPHaryana #सुशीलगुप्ता Download Tak App: https://newstak.app.link/fataak ---------- About the channel हरियाणा तक में खबरों की भीड़ नहीं है बल्कि खबरों में गहराई है। आपसे जुड़े हर मुद्दों पर यहां चर्चा की जाती है। यहां आपको हरियाणा की राजनीति से लेकर किसानों, खेल और मनोरंजन के बारे में हर जानकारी पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ मिलेगी। (An India Today Group Channel)