#jhunjhunupolice#jhunjhununews#jhunjhunutimes 40 घंटे बीते, नाबालिक का नहीं लगा कोई सुराग, पुलिस की टीम लगातार कर रही है प्रयास चिड़ावा। गांव श्योपुरा से नाबालिक लड़की के अपहरण के मामले में 40 घंटे से अधिक का समय बीतने को है। लेकिन अभी तक भी नाबालिक लड़की का कोई सुराग नहीं लग पाया है। हालांंिक पुलिस की टीमे लगातार नाबालिक लड़की का सुराग लगाने के लिये प्रयासरत है। चिड़ावा थानाधिकारी इंद्रप्रकाश यादव, पिलानी थानाधिकारी रणजीत सेवदा दोनो चिड़ावा पुलिस में डेरा डाले हुये है। पुलिस लगातार इस मामले में सुराग जुटाने में जुटी है। सोमवार तक दिया अल्टीमेटम, नाबालिक लड़की नहीं हुई बरामद तो होगा बड़ा आंदोलन चिड़ावा। नाबालिक लड़की की बरामदगी को लेकर ग्रामीण चिड़ावा पुलिस थाने में पड़ाव डाले हुये है। कल देर शाम को पुलिस प्रशासन की समझाईस के बाद जहां ग्रामीण वापस लौट गये तो वहीं आज सुबह फिर से ग्रामीण बड़ी संख्या में चिड़ावा थाने पर पहुंचकर चिड़ावा थाने के बाहर धरना शुरू कर दिया। इसके बाद वे चिड़ावा थाने के अंदर पहुंचे और वहां पर धरना देना शुरू कर दिया तो पिलानी थानाधिकारी रणजीत सेवदा ने ग्रामीणो से समझाईस कर सहयोग करने की अपील की। इसके बाद ग्रामीण चिड़ावा थाने के बाहर टैंट लगाकर धरने पर बैठ गये। धरने पर पिलानी विधायक जेपी चंदेलिया, आरएलपी नेता दिनेश साहरण, सुशील डांगी श्योपुरा, भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया, भाजपा नगरमंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, आरएलपी नेता राजकुमार नायक, पूर्व प्रधान निहाल सिंह, उमराव सिंह, पार्षद राजेंद्र कोच, सरपंच विनोद डांगी, पूर्व सरपंच शीशराम डांगी, नगेंद्र नौवाल बंटी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मेहर कटारिया, तेजप्रकाश सोनी, राकेश सोनी, अभिषेक शर्मा सोनू, उम्मेद सैनी आदि कई मौजूद रहे। पिलानी विधायक ने इस मामले में जल्द से जल्द नाबालिक लड़की की बरामदगी की बात कही। वहीं आरएलपी नेता राजकुमार नायक ने भी पिलानी विधायक की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुये इस घटना की निंदा करते हुये दोषियो पर कार्यवाही की बात कही। इसके बाद भाजपा, कांग्रेस, आरएलपी एवं ग्रामीण और परिजनो ने तहसीलदार को ज्ञापन भी दिया। jhunjhununews2023, jhunjhunu Rajasthan live video, jhunjhunu news today, jhunjhunu news 2023, jhunjhunu news, jhunjhunu news, jhunjhunu ki news, khetri news Produced By: Jhunjhunu Times Edited by : Krishandhassa Reported By: Jhunjhunutimes Cameraman: Jhunjhunutimes