DAMOH, जबलपुर स्टेट हाइवे पर सड़क हादसा

DAMOH, जबलपुर स्टेट हाइवे पर सड़क हादसा

देर रात करीब दो बजे दमोह जबलपुर स्टेट हाइवे पर एक सड़क हादसे में ग्यारह लोग घायल हुए है जिनमे से पांच की हालत गंभीर बानी हुई है / दमोह के एस पी एम् नगर में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद गुप्ता परिवार मिनी यात्री बस से जबलपुर जा रहे थे तभी दमोह जिले के नोहटा थाने के तहत अभाना के पास मिनी बस और सामने से आ रही एक जीप में टक्कर हुई और अनियंत्रित होकर मिनी बस एक खेत में पलट गई / बस में सवार जबलपुर निवासी  पंद्रह लोगों में से ग्यारह लोगों को चोटें आई है जिन्हे दमोह के जिला अस्पताल लाया गया जहाँ पांच लोगो की हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है जबकि छह लोगों को प्राथमिक उपचार दिया गया है / घायलों में महिलायें और बच्चे भी शामिल है