अपनी शर्तों के साथ सरकार से बातचीत को तैयार किसान | Farmers Protest
केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों ने शनिवार को सरकार के साथ बातचीत फिर से शुरू करने का फैसला किया और अगले दौर की वार्ता के लिए 29 दिसंबर की तारीख का प्रस्ताव दिया है. किसान नेता राकेश टिकैत ने यह जानकारी दी.