वन डे सीरीज में न्यूज़ीलैंड के क्लीन स्वीप के बाद टीम इंडिया ने तीसरे T20 में न्यूज़ीलैंड को बुरी तरह हरा दिया...बीती रात अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा था....तीसरे T20 को देखने के लिए मैदान पर खुद क्रिकेट के भगवान के मौजूद थे तो BCCI के अध्यक्ष रोजर बिन्नी और जय शाह भी मैच देख रहे थे...एक तरफ हार्दिक की इज़्ज़त दाव पर लगी थी और दूसरी तरफ टीम इंडिया का सम्मान....मैच से पहले सचिन तेंदुलकर ने अंडर 19 विश्व विजेता महिला क्रिकेट टीम का सम्मान किया...और इसके बाद मैदान पर शुरू हुआ टीम इंडिया का तूफान...अकेले शुभमन गिल के बराबर पूरी कीवी टीम रन नहीं बना पाई...शुभमन ने ताबड़तोड़ शतक जड़ा तो गेंदबाज़ों ने न्यूज़ीलैंड को ताश के पत्तों की तरह बिखेर दिया ...168 रनों से टीम इंडिया ने न्यूज़ीलैंड को करारी शिकस्त देकर ये सीरीज 2-1 से अपने नाम की..T20 मैचों में टीम इंडिया की ये रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है इससे पहले टीम इंडिया ने आयरलैंड को 146 रनों से हराया था..इस सीरीज को जीतने के साथ टीम इंडिया अब मिशन ऑस्ट्रेलिया के लिए जुटेगी...अगर ये मैच आपने मिस कर दिया है तो पूरे मैच में क्या हुआ पहले इसको जान लीजिए #indvsnz #teamindia #hardikpandya #shubhmangill