घोसवरी : दोहरे हत्याकांड के पीड़ितों और गवाहों को सुरक्षा का आश्वासन

घोसवरी : दोहरे हत्याकांड के पीड़ितों और गवाहों को सुरक्षा का आश्वासन

दोहरे हत्याकांड के पीड़ितों और गवाहों को सुरक्षा का आश्वासन घोसवरी थाना के गोसाई गांव में हुए दोहरे हत्याकांड के पीड़ितों और गवाहों को एएसपी द्वारा सुरक्षा का आश्वासन दिया गया। सहायक पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह को सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी सरगना दिवाकर यादव द्वारा दोहरे हत्याकांड के पीड़ितों और गवाहों को धमकियां दी जा रही है गवाहों को अपने पक्ष में गवाही दिलाने के लिए धमकी देने की शिकायत मिलने के बाद आज गोसाईगांव पहुंची पीड़ितों से उन्होंने मुलाकात की और गवाहों को हरसंभव सुरक्षा का आश्वासन दिया घोसवरी थानाध्यक्ष को भी गवाहों की मुकम्मल सुरक्षा सुनिश्चित करने और पुलिस अभिरक्षा में गवाहों को बाढ़ न्यायालय ले जाकर गवाही कराने का निर्देश दिया गया एएसपी ने पीड़ित परिजनों को हरसंभव सुरक्षा और मदद का भी आश्वासन दिया है कुछ महीनों पहले दिवाकर यादव ने अपने ही गांव के दो लोगों की निर्मम हत्या कर दी थी कुछ दिनों पहले एसटीएफ द्वारा उक्त अपराधी को गिरफ्तार किया गया था