#tejpratapyadav #shayamrajak #rjd RJD सम्मेलन में गाली -गलौच, तेजप्रताप यादव ने रजक पर लगाया बहन की गाली देने का आरोप राजद प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने पार्टी के बड़े नेता श्याम रजक पर गाली गलौज करने का आरोप लगाया है. वन एवं पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव ने कहा कि श्याम रजक ने हमें गंदी-गंदी गालियां दी है. उन्होंने कहा कि उनका गुनाह केवल इतना था कि उन्होंने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बारे में श्याम रजक से कुछ सवाल पूछा था.